मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जरूर रहेंगी, ऐसा मंत्री सतीश जारकीहोली ने साफ किया है। साथ ही वोटर लिस्ट रिवीजन यानी SIR के मामले में किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन नहीं है, उन्होंने वाज़ेह किया।
बेंगलुरु में मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सतीश जारकीहोली ने मंत्री पद को लेकर मंत्री लक्ष्मी हेब्बाळकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट में महिला मंत्री का रहना जरूरी है। इस बारे में मुख्यमंत्री और हाईकमान आखिरी फैसला लेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि थोड़ी देर भले हो, लेकिन बहुत जल्द महिला प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। बाइट
वहीं SIR को लेकर जारी आंदोलन के बारे में सतीश जारकीहोली ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी दिल्ली से नियुक्त किए गए हैं, ऐसे में इसमें हमारा क्या रोल है? उन्होंने सवाल किया कि हमने किसी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए कोई आवेदन नहीं दिया और न ही किसी पार्टी के लोगों के नाम हटाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ सही और योग्य मतदाताओं की ही जांच होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर लोगों में जागरूकता पैदा की है। इसके बाद कुछ अर्जियां वापस ली गई हैं, ऐसा भी सतीश जारकीहोली ने बताया।

