दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं से मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, चारों की पहचान कर ली गई है. घटना दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर हुई थी.
नई दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने एक वायरल वीडियो के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वीडियो में कुछ हिंदुत्ववादी युवा छात्रों के साथ मारपीट करते और महिलाओं को धक्का देकर पीटते नजर आ रहे हैं. यह घटना दिल्ली के डीडीयू मार्ग की बताई जा रही है, जो कमला मार्केट थाना क्षेत्र में आता है.
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय रमन सैनी, 32 वर्षीय विवेकानंद उर्फ विवेक, 27 वर्षीय कपिल कुमार और 35 वर्षीय रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू के रूप में हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चारों आरोपी खुद को दक्षिणपंथी संगठन हिंदू रक्षा दल का सदस्य बताते हैं.
10 अक्टूबर को वायरल हुआ था वीडियो

