संपत्ति विवाद में दामाद और सास का बेरहमी से कत्ल!
कर्नाटक के यरगट्टी तालुका के जीवापुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना में दामाद और सास की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
मृतकों की पहचान रमेश हनमंत नायकर (29) और बसव्वा भीमप्पा नायकर (60) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि संपत्ति से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एक ही गांव में दो लोगों की हत्या से इलाके में दहशत और गांववालों में गहरा सदमा फैल गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीवाईएसपी मडिवालर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस की जांच शुरू कर दी है।

