अमेरिकी सदन ने रूस की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्सों को प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया है जिसका मकसद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध लड़ने के लिए ज़रूरी आर्थिक संसाधन मिलने से रोकना है. इसमें भारत और चीन समेत रूस के साथ तेल और गैस का व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने की बात भी कही गई है.

