मंत्री सतीश जारकीहोली ने स्पष्ट किया है कि उनका दिल्ली दौरा एक सामान्य मुलाकात थी और इसमें कोई खास बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त डिप्टी CM पदों की नियुक्ति को लेकर फिलहाल हाईकमान स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

दिल्ली दौरे के बारे में बात करते हुए मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि यह एक सामान्य दौरा था और इसमें कोई विशेषता नहीं है। वहीं, अतिरिक्त डिप्टी CM पदों की नियुक्ति के बारे में उन्होंने कहा कि फिलहाल हाईकमान स्तर पर कोई बातचीत नहीं हुई है। मुनासिब मौका आने पर इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सोमवार तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा पूरा हो जाएगा। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री दिल्ली गए हैं। इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मंत्री पद के लिए अड़े हुए विधायक एम. कृष्णप्पा की नाराज़गी को मुख्यमंत्री समेत हाईकमान के नेता बातचीत के जरिए दूर कर लेंगे, ऐसा भरोसा भी उन्होंने जताया।

बाइट

मंत्रिमंडल में महिलाओं को ज्यादा मौका देने के सवाल पर सतीश जारकीहोली ने कहा कि सरकार इस मामले में सकारात्मक है और महिलाओं को मुनासिब नुमाइंदगी दी जाएगी।

वहीं, वरिष्ठ विधायक बसवराज होरट्टी के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा, “उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। इसे कोई और सियासी मायने देने की जरूरत नहीं है। जल्द ही उनके पद पर नए व्यक्ति का चयन किया जाएगा।”

इसी दौरान राज्य में गंभीर सूखे की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जल्द ही संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। रिपोर्ट सरकार के हाथ में आते ही सूखा घोषित करने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की जाएगी और उसके बाद फैसला लिया जाएगा।