बेलगावी महानगर पालिका के 24वें कार्यकाल की चार अहम स्थायी समितियों के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया आज शांतिपूर्ण तरीके से मुकम्मल हो गई। चारों समितियों के सभी सदस्यों का बिना किसी विरोध के निर्विरोध चयन हुआ है। अब जल्द ही इन समितियों के चेयरमैन का चुनाव किया जाएगा।
टैक्स निर्धारण एवं वित्त समिति:
मिराजकर ब्रह्मानंद, रमेश माइलुगोल, पाटील शंकर, रविराज सांब्रेकर, चोपडे दीपाली, मोदीनसाब मसवाले और बसवराज मोदगेकर का निर्विरोध चयन हुआ।
पब्लिक हेल्थ एवं एजुकेशन समिति:
श्रीशैल कुंभार, राजू भातकांडे, चिक्कलदिन्नी रूपा, भागवत नेत्रावती, प्रिया सातगौड़, श्यामोबिन पठान और शाहिदखान पठान चुने गए।
टाउन प्लानिंग समिति:
जयंत जाधव, श्रेयस नाकाड़ी, सविता पाटील, गिरीश धोंगडी, जवलकर अभिजीत, लक्ष्मी लोकरि और खुर्शीद मुल्ला का चयन हुआ।
अकाउंट्स समिति:
सारिका पाटील, रेश्मा कामकर, माधवी राठौड़, जयतीर्थ सवदत्ती, नितीन जाधव, शिवाजी मंडोलकर और अफरोज मुल्ला चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया के बारे में मीडिया से बात करते हुए मेयर प्रीति कामकर ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय दिया गया था। इसके बाद दोपहर 3 बजे से नामांकन की जांच और चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
मेयर ने कहा कि रीजनल कमिश्नर (RC) की निगरानी और मार्गदर्शन में टैक्स, हेल्थ, अकाउंट्स और PWD समेत चारों स्थायी समितियों का चुनाव बिना किसी हंगामे के बेहद शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से पूरा हुआ।
वहीं डिप्टी मेयर हनमंत कोंगाली ने बताया कि हर समिति के 7 सदस्यों में से एक सदस्य को चेयरमैन चुना जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अभय पाटील और जगदीश बेटगेरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद 17 अगस्त को चेयरमैन के चुनाव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
डिप्टी मेयर ने बताया कि महानगर पालिका को 15वें वित्त आयोग के तहत ₹18 करोड़ और बेहतर विकास कार्यों के लिए 16वें वित्त आयोग के तहत ₹34 करोड़ का फंड जारी हुआ है।
इसके अलावा कर्नाटक की 7 महानगर पालिकाओं में से बेलगावी महानगर पालिका का ‘CITIIS 2.0’ योजना के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर डिप्टी मेयर ने खुशी का इज़हार किया।

