बेंगलुरु: राज्य के कई हिस्सों में आज सुबह-सवेरे लोकायुक्त अधिकारियों ने सरकारी अफसरों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आय से ज्यादा संपत्ति जमा करने और करप्शन के इल्जामों से जुड़ी शिकायतों के बाद अलग-अलग विभागों के कुल 8 सरकारी अफसरों के घर और दफ्तरों पर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की।

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, अफसरों से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच का सिलसिला जारी है।

इन अफसरों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई:

  • दर्शन गौड़ा – फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, जिलाधिकारी कार्यालय, चिक्कबल्लापुर।
  • रंगनाथ एच.एम. – रिटायर्ड असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE), BBMP, बेंगलुरु।
  • श्रीदेवी – जिला रजिस्ट्रार, बेंगलुरु।
  • एच.आर. रमेश – म्युनिसिपल कमिश्नर, नगर पालिका, मडिकेरी।
  • किरण कुमार बैंदूर – असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE), HESCOM, हुब्बली-धारवाड़।
  • राजेश्वरी – असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE), JESCOM, कलबुर्गी।
  • माणिक राव – असिस्टेंट डायरेक्टर, कृषि विभाग, बीदर।
  • शिवराजु – हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, मंड्या।

लोकायुक्त टीम ने इन अफसरों के घरों के अलावा उनसे जुड़े दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी की है। फिलहाल दस्तावेजात और दूसरे रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

मामले में मजीद जानकारी का इंतजार है।