मराठी भाषी पाकिस्तान में नहीं, भारत में रहते हैं; बेलगावी के विकास पर होनी चाहिए चर्चा: सांसद जगदीश शेट्टर

बेलगावी के सांसद Jagdish Shettar ने कहा है कि मराठी भाषी लोग पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में रहते हैं। बेलगावी में कन्नड़ और मराठी भाषी लोग आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ रह रहे हैं, इसलिए शहर के विकास और तरक्की के बारे में सोचना ज़्यादा ज़रूरी है।

आज बेलगावी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद जगदीश शेट्टर ने कहा कि बेलगावी कर्नाटक का अभिन्न हिस्सा है। महाजन आयोग की रिपोर्ट और सीमा विवाद से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बेलगावी में कन्नड़ और मराठी समाज के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं और इसी सौहार्दपूर्ण माहौल से शहर का विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि बेलगावी कर्नाटक का हिस्सा है, इसमें किसी तरह का सवाल ही पैदा नहीं होता। राज्य सरकार का विधानमंडल अधिवेशन भी बेलगावी में आयोजित होता है। मराठी भाषी भारत के नागरिक हैं, पाकिस्तान में नहीं रहते।

कर्नाटक के पक्ष में प्रस्ताव (ठराव) पारित करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में महापौर से चर्चा की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बेलगावी महानगर पालिका को सुपरसीड करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।