बेलगावी: बेलगावी की मुख्तलिफ मुस्लिम तंज़ीमों की जानिब से आज पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपा गया। तंज़ीमों का आरोप है कि हाल ही में एक पॉडकास्ट प्रोग्राम के दौरान नाज़िया इलाही खान ने हज़रत मुहम्मद ﷺ की शान में इंतिहाई आपत्तिजनक और तौहीन-आमेज़ बयान दिए, जिससे एक समुदाय की मज़हबी जज़्बात को ठेस पहुंची है।
इसी सिलसिले में आज बेलगावी की विभिन्न मुस्लिम तंज़ीमों के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर भूषण गुलाबराव बोरसे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि संबंधित महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
इस मौके पर अशरफ़ी फाउंडेशन के मुईन दफेदार, उर्दू घर कमेटी के शरीफ़ अहमद शरीफ़, गरीब नवाज़ कमेटी के सैयद सांब्रेकर, टिप्पू सेना के नवीद जमादार, ख़तीब-ए-आज़म फाउंडेशन के शब्बीर देसाई के अलावा अब्दुल काज़ी, मुजाहिद देशनूर, गुलज़ार मिन्यार, इक़बाल अहमद ज़काती समेत कई लोग मौजूद थे।

