प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु और मैसूरु में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे।

विशेष विमान से बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का राज्य सरकार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान राज्यपाल डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं और उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर गणमान्य लोगों से मुलाकात और स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।