बेलगावी: गन्ने के लिए उचित मूल्य की मांग कर रहे किसानों का हट्टारगी टोल गेट के पास प्रदर्शन आज उग्र हो गया।

बेंगलुरु-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 48) को बंद करने की कोशिश कर रहे किसानों को पुलिस ने पीछे हटने की अपील की। इसी दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

लाठीचार्ज के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और किसान इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, लेकिन बाद में इसे बहाल कर लिया गया।

हट्टारगी टोल प्लाजा और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।