• एसपी के. रामराजन का खड़क़ एक्शन
• 18 रौडीशीटर अब ज़िले से तड़ीपार
• क्रिमिनलों की हवा पर खाकी का बड़ा वार
• ज़िले में अमन-ओ-अमान बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट

Belagavi ज़िले में दहशत फैलाने वाले रौडीशीटरों और क्रिमिनलों के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक K. Ramrajan ने सख्त कार्रवाई करते हुए कानून का शिकंजा कस दिया है। अवाम में खौफ पैदा करने वाले 18 सक्रिय मुजरिमों को ज़िले से तड़ीपार करने का हुक्म जारी कर पुलिस ने बड़ा संदेश दिया है।

ज़िले के अलग-अलग थाना हदों में सक्रिय इन 18 आरोपियों के खिलाफ गडिपार की कार्रवाई की गई है। गोकाक, निप्पाणी, सौंदत्ती, रामदुर्ग, यमकनमरडी, हुक्केरी, कित्तूर और संकेश्वर समेत कई इलाकों में ये आरोपी लगातार जुर्म की वारदातों में शामिल थे।

सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर दहशत फैलाना, गांजा बिक्री, मटका धंधा चलाना और आम लोगों को धमकाना इनका मुख्य काम बन चुका था। अब ऐसे क्रिमिनलों पर कानून की गर्मी दिखाई गई है।

अपराधों की गंभीरता को देखते हुए इन 18 आरोपियों को 3 महीने, 6 महीने, 8 महीने और 1 साल तक के लिए Belagavi ज़िले से तड़ीपार किया गया है। ज़िले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।