मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोटों की हेराफेरी से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की कियादत में हाई लेवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग हुई।
मुख्यमंत्री के गृह कार्यालय ‘कृष्णा’ में हुई इस खास बैठक में SIR प्रक्रिया और वोटों की हेराफेरी से जुड़े मामलों पर तफसील से चर्चा की गई। बैठक में राज्य के मंत्री, कांग्रेस सांसद, विधायक और चुनाव में पराजित उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया और जरूरी हिदायत व मार्गदर्शन हासिल किया।
इस अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डॉ. जी. परमेश्वर, मंत्री एस.एस. मल्लिकार्जुन, जमीर अहमद खान, बालकृष्ण, पुट्टरंगा शेट्टी, टी. रघुमूर्ति और KPCC प्रचार समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सोरके समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक में SIR से जुड़े अहम मसलों और आगे की रणनीति को लेकर गुफ्तगू और मंथन किया गया।

