सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात दंगों के दौरान बिलक़ीस बानो के सामूहिक बलात्कार और उनके परिजनों की हत्या के दो दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा पर रोकने और ज़मानत देने की आलोचना करते हुए बानो ने कहा है कि उन्हें अदालत ने इस बारे में सूचित नहीं किया. किसी भी औरत, किसी भी पीड़िता को इस देश में अपनी बराबरी साबित करने की अंतहीन कसौटी से नहीं गुज़रना चाहिए; इंसाफ़ की लड़ाई ज़िंदगी भर नहीं लड़नी चाहिए.

