बेळगावी में 2 दिसंबर से शुरू होने वाले कर्नाटक राज्य विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अधिवेशन को कामयाबी के साथ और बिना किसी रुकावट के अंजाम देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में आज विधानसभा अध्यक्ष जी.एस. पाटील और विधान परिषद के सभापति सलीम अहमद ने सुवर्ण विधानसौध का दौरा कर तैयारियों के आखिरी मरहले का जायजा लिया।
2 दिसंबर से बेळगावी के सुवर्ण विधानसौध में शुरू होने वाले शीतकालीन अधिवेशन को लेकर पहले से ही जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। तैयारियों की प्रगति का जायजा लेने के लिए आज विधानसभा अध्यक्ष जी.एस. पाटील और विधान परिषद के सभापति सलीम अहमद बेळगावी पहुंचे।
सुवर्ण विधानसौध पहुंचने पर दोनों गणमान्य हस्तियों का बेळगावी के जिलाधिकारी मोहम्मद रोशन, जिला पंचायत के सीईओ राहुल शिंदे, शहर के पुलिस आयुक्त प्रकाश निकम समेत जिला स्तर के आला अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता पेश कर गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया।

