बेलगावी के पालक मंत्री सतीश जारकीहोळी ने आज गोकाक से हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे बेलगावी के सुवर्ण विधान सौध पहुंचकर जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और लंबित समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

पालक मंत्री ने आज सुवर्ण सौध में बेलगावी जिले के विकास की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान पालक मंत्री ने जिले की सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य नागरिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करते हुए लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद पालक मंत्री के साथ बेलगावी के विधायक असिफ सेठ और कित्तूर के विधायक बाबासाहेब पाटिल बल्लारी के लिए रवाना हुए।